रुड़की रोड पर गणतंत्र दिवस के लिए झंडा खरीदती महिला
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की धूम शुरू हो गई है। घर से लेकर शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराने के लिए लेकर शहर में रौनक और उत्साह नजर आ रहा है। शहर के बाजारों में तिरंगे झंडे के साथ-साथ तिरंगा के रूप में टीशर्ट ,बैंड, पैन और कैप आदि से दुकानें सजी हुई हैं। लड़कियां कलाई पर तिरंगा बैंड तो लड़के कैप को पसंद कर रहे हैं।
रविवार को गणतंत्र दिवस उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के शिव चौक पर कई जगह तीन रंगों से तैयार कई प्रकार की सामग्री की खरीदारी हो रही है। भगत सिंह रोड रूड़की रोड, नई मंड़ी, गांधी कॉलोनी, आनंदपुरी में जगह-जगह तिरंगे की दुकानें सजी हैं। गांधी कॉलोनी के दुकानदार महेश धीमान ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग बाइकों पर लगाने वाले छोटे झंडों ओर स्टीकर की हो रही हैं। इनकी कीमत लगभग 20 से 30 रुपए है। बाजार में अलग अलग साइज के झंडे की कीमत 30 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है।
तिरंगे में सामग्री बेशुमार
गणतंत्र दिवस की तैयारी में बाजारों में तिरंगा टोपी, रीबन, बैज, स्टीकर, टुपट्टा, टोपी, पटका, ब्राॅज, रबड़बैंड, कलाई बैंड आदि सामान की दुकानें सजी हैं। लोगों इनकी जमकर खरीदारी भी कर रहे है।
रुड़की रोड पर गणतंत्र दिवस के लिए झंडा खरीदती महिला