मलिकपुरा में सचिन और गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सहित पूर्व विध
- फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मलिकपुरा में ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवाल गांव के मुख्य मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। निर्णय लिया कि ढाई बीघा जमीन पर दोनों का स्मारक बनेगा।
बृहस्पतिवार सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य देवराज आर्य ने हवन कराया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रीय लोगों ने ममेरे-फुफेरे भाई सचिन व गौरव का मलिकपुरा में ही स्मारक बनवाने की मांग रखी। इस दौरान मृतक गौरव के पिता रविंद्र कुमार ने स्मारक बनवाने के लिए ढाई बीघा जमीन देने की घोषणा की। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री की ओर से 11 व्यक्तियों की कमेटी का गठन करने के लिए कहा गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कार्तिक काकरान, जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, नजर सिंह गुर्जर, हरेंद्र सिंह, अमित प्रमुख, रविंद्र प्रधान, राजपाल आर्य अंकित तितौरिया मौजूद रहे।
इस बार पुण्यतिथि में नहीं आई स्वाति
मृतक सचिन की पत्नी स्वाति मलिकपुरा में बृहस्पतिवार को आयोजित 12वीं पुण्यतिथि में नहीं पहुंची। स्वाति अपने मायके गांव पुरबालियान में रह रही है। पिछले वर्ष नौ साल बाद वह अपने पुत्र गगन के साथ मलिकपुरा में आई थी। पिछले वर्ष 11वीं पुण्यतिथि में शामिल होने पर एक माह बाद ही वह अपने मायके चली गई। बेटा गगन मलिकपुरा में ही रह रहा है।
मलिकपुरा में सचिन और गौरव को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सहित पूर्व विध- फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।