फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्रा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देते सपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पंडित जनेश्वर मिश्रा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पं. जनेश्वर मिश्रा ने समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए संघर्ष से पहचान बनाई। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रद्धांजलि सभा में जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महेश बंसल, जिला महासचिव जिया चौधरी, साजिद हसन, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट, विनयपाल, महानगर महासचिव शलभ गुप्ता, युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, बॉबी त्यागी, शौकत अंसारी, अंसार आढ़ती, गुफरान तेवड़ा, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्रा को समाजवादी आंदोलन का स्तंभ बताते हुए उनके विचारों संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। फिरोज अंसारी, शहजाद मेंबर, सरताज मलिक, संदीप धनगर, युसूफ गौर, हनी, सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी, सलमान त्यागी, नवेद रंगरेज, रवि कश्यप, दिलशाद परदेसी, साकिब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें