फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 12:28 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलवामा हमले के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा की घटना के विरोध में भाजपा ने शिवचौक पर धरना दिया। वक्ताओं ने घटना को पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया। शहीदों के एक-एक कतरे के हिसाब आतंकियों से लेने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर  पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटना के विरोध में शिवचौक पर धरना दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का वक्त आ गया है। पुलवामा की घटना की उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह कायराना हरकत है। भाजपा इस घटना की घोर निंदा करती है। विधायक विक्रम सैनी, विजय कश्यप और प्रमोद ऊटवाल ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों को कुचलने का समय आ गया है।  मंच का संचालन महामंत्री हरीश अहलावत ने किया।  पूर्व सांसद सोनवीर सिंह, आयुष बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर सुभाष शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, यशपाल पंवार, राम कुमार सहरावत, वीरपाल निर्वाल, वैभव त्यागी, अचिंत मित्तल, संजय गर्ग, प्रवीण शर्मा, देशबंधु तोमर, श्रीमोहन तायल, राजकुमार सिद्धार्थ, धर्मपाल सिंह, सुषमा पुंडीर, नीरज गौतम, बॉबी ठाकुर, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, अंजली चौधरी आदि मौजूद रहे।

आतंकवाद का पुतला फूंककर निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया तथा आतंकवाद का पुतला फूंका। नगर में जुलूस निकालकर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की। व्यापारियों ने शामली रोड, भगत सिंह रोड, सराफा बाजार, रुड़की रोड होते हुए शिव चौक पर पहुंचकर आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। राकेश त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। शिव चौक पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनकर का मौन रखा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, मोहम्मद भूरा कुरैशी, प्रवीण जैन, तरुण मित्तल, अनिल जैन, अनिल सिंघल, प्रवीण पीटर सभासद, सुशील गोयल, मुकेश गुप्ता, सुनील वर्मा, गीता ठाकुर, जीशान, दानिश कुरैशी, गौरव जैन, नेहा गोयल, अखिलेश शर्मा, ज्ञानी गुरवचन सिंह, जयंद्र प्रकाश, रामअवतार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार मंडल तथा मोती महल व्यापार मंडल ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। इसके बाद आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मोहन लाल वर्मा, राहुल वर्मा, शमशाद अहमद, लोकेश शर्मा, गौरव मुंडे, दीपक अग्रवाल, रामगोपाल वर्मा, बिनोद वर्मा, नितिन वर्मा, स्वराज वर्मा, सचिन वर्मा, सुनील वर्मा,  तृश कुमार वर्मा, अरविंद सोनी, मनोज सोनी, कमलेश शर्मा, मुजफ्फर अली, इमरान सलमानी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे। 

एंटी करप्शन ऑल इंडिया कमेटी ने राजकीय इंटर कॉलेज से कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष अमित बजाज, नवनीत गुप्ता, अंकित मित्तल, विशाल गर्ग, दिपांशु जैन, संजीव बोबी, विपुल तायल, रोहित चौहान, दीपक बजाज, गौरव अरोरा, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें