फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, खंभा टूटने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ का मोटा टहना गिरने से विद्युत पोल सड़क पर गिर गया, जिससे वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को काटकर विद्युत पोल को हटा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में बस स्टैंड पर एक लोहे का बिजली का खंभा लगा हुआ था, जो नीचे से पूरी तरह गल चुका था। ग्रामीणों द्वारा जिसकी शिकायत विद्युत विभाग को कई बार की जा चुकी, लेकिन विद्युत विभाग ने खंभे को नहीं हटाया। मंगलवार दोपहर बिजली के खंभे की बराबर में खड़े एक पेड़ का मोटा टहना टूट कर विद्युत लाइन पर जा गिरा, जिस कारण नीचे से गला हुआ खंभा वहां से गुजर रहे रिहाना पत्नी रफी व उसकी पुत्री रिया व बेटा सावेज के ऊपर जा गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग को इस संबंध में कई बार अवगत करा दिया गया है लेकिन विद्युत पोल वहां से हट नहीं पाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इसी प्रकार के अन्य कई पोल खड़े हुए हैं जो बड़े हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर लाइन को बंद करा कर टूटे खंभे को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें