फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाल लगाए मगर मंगलवार को नहीं पकड़े बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ने के लिए गांधी वाटिका में जाल लगा दिया गया है लेकिन मंगलवार होने के कारण अब अभियान बुधवार से शुरू किया जाएगा। बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाई गई है। नगर पालिका की ओर से 10 लाख रुपये बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

शहर के प्रेमपुरी, नई मंडी, कृष्णापुरी, गांधी कॉलोनी, रामपुरी आदि में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। हालात ये हैं कि महिलाएं छत पर जाती हैं तो बंदर हमला बोल देते हैं। 10 दिन पहले गांधी कॉलोनी में आठ साल के बच्चे पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया था। बंदरों से बचने के लिए लोगों ने अपने घर, बरामदे और छतों पर रेलिंग एवं जाल लगाए हुए हैं। 13 अक्तूबर को पालिका बोर्ड बैठक में बंदरों को पकड़ने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था, जिसके बाद ठेकेदार दीपक ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाई है।
गांधी वाटिका की छत पर तीन पिंजरे लगाए गए लेकिन मंगल का दिन होने के कारण बंदर नहीं पकड़े जा सके। बुधवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। वार्ड 35 सभासद अमित पटपटिया ने बताया कि गांधी कॉलोनी के नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि उपयुक्त स्थान पर पिंजरा लगाने की अनुमति दें। पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने कहा कि बुधवार से बंदर पकड़ने के अभियान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें