फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा और शामली रोड पर बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर शहर में यातायात संसाधनों का भी विकास हो रहा है। यातायात प्रवाह को दृष्टिगत रख एमडीए नए ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना का भी खाका खींच रही है। महायोजना 2031 के तहत नगर के शामली रोड और रामपुर तिराहा के समीप निजी ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आरक्षित की गई है।
नगर के अधिकतर मार्गों का नियोजन एवं श्रेणीबद्ध विकास न होने के कारण अधिकांश मार्ग संकरे हैं, जो वर्तमान यातायात की दृष्टि से पर्याप्त नहीं है। भोपा रोड पर ट्रासंपोर्ट नगर स्थापित होने के बावजूद शहर के कई भागों में भारी वाहनों पर माल लादने और उतारने की सुविधा नहीं है।शहर का विकास उपलब्ध परिवहन संरचना और यातायात के संसाधनों पर निर्भर करता है, जिसे मद्देनजर रख एमडीए शामली रोड और रामपुर तिराहा के आसपास ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का नया खाका खींचने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा रोड ट्रासंपोर्ट नगर से भी समस्या का हल नहीं : शहर में भारी वाहनों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली समस्या और अन्य सुविधा को ध्यान में रख दिल्ली-देहरादून हाईवे के समीप भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना एमडीए ने की थी। अधिकतर ट्रांसपोर्ट एजेंसीज नगर के शामली मार्ग एवं अन्य मुख्य मार्गों के किनारे स्थित हैं। इन ट्रक एजेंसियों के अधीन एक हजार से अधिक ट्रक हैं, लेकिन इन एजेंसियों के पास अपने ट्रक खड़े करने के लिए समुचित स्थान का अभाव है। मुख्य मार्गों के किनारे ट्रक खड़ा कर सामान उतारा और चढ़ाया जाता है। ट्रकों के विश्राम की स्थिति में अधिकतर ट्रक सड़क मार्ग के किनारे ही खड़े किये जाते हैं, जिससे यातायात का प्रवाह सुगम नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें