फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाॅक : दिल्ली-दून और पंजाब रेलमार्ग पर पांच घंटे नहीं चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को दिल्ली-दून-पंजाब रेलमार्ग पर पांच घंटे मेगा ब्लाॅक रहा। इस दौरान दिल्ली से आने वाली किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। शाम पौने पांच बजे काम खत्म होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। उत्कल, फ्रंटियर व सुपर एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इस दौरान सहारनपुर, अंबाला जाने वाले यात्री परेशान रहे।
सोमवार को खतौली से सटे सकौती रेलवे स्टेशन के निकट अंडरपास बनाने के लिए इंजीनियरों की टीम ने काम शुरू किया। यह काम सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होकर शाम को चार बजकर 40 मिनट पर समाप्त हुआ। अंडरपास बनने के कारण दिल्ली से मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली किसी भी ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी, दिल्ली से सहारनपुर जाने, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें रदद रहीं। इसके अलावा शाम को तीन बजकर 45 मिनट पर ओडिशा से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा लेट रात में साढ़े आठ तक आने का एनाउंस किया गया। वहीं शाम को चार बजकर 20 मिनट पर आने वाली फ्रंटियर एक्सप्रेस पौने छह बजे डेढ़ घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें