फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज 12 से छह बजे तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को आज दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर दोपहर में बारह बजे से शाम छह बजे तक ट्रेन नही चलेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रिले रूम के साफ्टवेयर को अपडेट करने की कार्रवाई की जाएगी। रेल मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली मुख्यालय से आई इंजीनियरों की टीम इस कार्य को पूरा करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह के समय अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, सहारनपुर ने दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, शाम के समय दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व शाम के समय दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रदद रहेंगी। इसके अलावा सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दोपहर में कालका से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन व शाम के समय मुुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल वाया शामली से जाएंगी।
विज्ञापन

सुबह सहारनपुर से दिल्ली, दोपहर में कालका से दिल्ली, शाम को मुुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल व शाम के समय पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस लेट पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें