फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने में परेशानी न हो, इसके लिए राशन डीलरों को तहसील सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता अपने बिल राशन डीलरों के यहां भी जमा करा सकेंगे। विद्युत निगम के एक्सईएन सोनम सिंह ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्रों में कई राशन डीलर हैं। हर गांव में ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण हो रहा है। जो नेट से जुड़ी है, उस मशीन के माध्यम से ही बिजली उपभोक्ता बिजलीघर आने के बजाय अपने गांव में ही बिल जमा कर सकेंगे। बिजली का बिल जमा करने में राशन डीलर को भी लाभ मिलेगा। दो हजार से कम के बिल पर राशन डीलर को 20 रुपये का कमीशन मिलेगा। दो हजार से अधिक के बिल पर धनराशि का एक प्रतिशत कमीशन मिलेगा।
उधर, राशन डीलरों का कहना है कि मशीन में कनेक्टेविटी न आने से राशन वितरण में ही परेशानी होती है, ऐसी स्थिति में बिजली का बिल कैसे जमा होगा। बैठक में अफसरों के अलावा राशन डीलर मनोज बालियान, अमित कुमार शर्मा, रामवतार त्यागी, भोपाल सिंह, महबूब , शाहआलम कुरैशी, शादाब, अहसान, जहीर, सोनू, शिवराज, जगरोशन, गोकलचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें