फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूविन पोर्टल का दिया प्रशिक्षण, संग्रहित होगा टीकाकरण का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नियमित टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के टीके की सभी जानकारी अब यूविन पोर्टल पर अपडेट रहेगी। इसको लेकर आशाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आशाओं को यूविन पोर्टल सिस्टम की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब इस पोर्टल पर टीकाकरण की सभी अपडेट रहेंगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन ने बताया कि यूविन पोर्टल को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं नगरीय क्षेत्र के सभी पीएचसी पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य शत-प्रतिशत टीकाकरण में लाभार्थी के अनुसार सूचना, छूटे टीकों की रियल टाइम स्थिति प्राप्त करना है। यह पोर्टल कोविड पोर्टल की तरह ही काम करेगा। यूविन पर पंजीकरण कर घर बैठे ही टीकाकरण के लिए स्टॉल बुक किया जा सकता है। टीकाकरण के बाद पोर्टल की ओर से प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च से टीकाकरण का पहला सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें