फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का एकमात्र उद्देश्य देशभक्ति : देवेंद्र  

Thu, 04 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में बोलते प्रदेशमंत्री देवेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य देशभक्ति है। वह दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण सत्र में बोल रहे थे। गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ आपसी संवाद रखकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत देश को हम अपनी मातृभूमि मानते हैं, हमारी सोच देश को परम वैभव तक ले जाने की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाकर रखना है। प्रत्येक बूथ तक हमे ताकतवर होना है। विधानसभा चुनाव में हमें पूरी ताकत लगा देनी है।  विधायक कपिलदेव अग्रवाल, सुरेश राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुभाषचंद शर्मा ने विचार रखे।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी और संचालन धर्म सिंह कपासिया ने किया। शिविर में सुरेंद्र देव शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वीरपाल निर्वाल, यशपाल पंवार, सुनील सिंघल, बबीता गुप्ता, एकता गुप्ता, सरिता गौड़, रामकुमार सहरावत, सतपाल सिंह पाल, प्रवीण शर्मा, हरीश अहलावत, भूषण, देशबंधु तोमर, यनेश तंवर, जितेद्र त्यागी, विनीत कातियान, रामकुमार छाबड़ा, अंजलि चौधरी, संजय अग्रवाल, नजर सिंह, जगदीश पांचाल, उमेेेश मलिक, राजीव गर्ग, नरेश कोरी, नितिन मलिक, दीपक नारंग, वेदपाल ठेकेदार, रामपाल टेलर, प्रमोद ऊंटवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें