फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्योहारी सीजन में लंबी दूरी वाली सभी ट्रेनों में सभी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


दिवाली, गोवर्धन व भैया दूज त्योहार पर दूरदराज नौकरी करने या रहने वाला हर व्यक्ति अपने घर जाना चाहता है। ऐसे लोगों को अपने घर जाने के लिए ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट फुल हो चली है। जिस कारण यात्री परेशान है। बांद्रा एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, सुपर, योगा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, कोचिवल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में पिछले दो माह से दिवाली व आसपास के दिनों में सभी सीट फुल हैं। एक ट्रेन में 50 से अधिक वेटिंग चल रही है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि सभी लोग दो तीन माह पहले सीट बुक करा लेते हैं, जिस कारण अब लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रेल यात्रियाें ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को बताई समस्याएं
मुजफ्फरनगर। दैनिक रेल यात्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिला। उन्हें मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद के दैनिक यात्रियों को हो रही समस्याओं को बताया गया। ज्ञापन दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि यह जल्द ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रवीण खेड़ा भी उपस्थित रहे। ज्ञापन देने वालों में दीपक गुप्ता, दीपक भाटिया, सुरेंद्र मित्तल, राजू भाटिया, बजरंग तायल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें