फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेपर मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र की गैलेक्सी पेपर मिल में मजदूर की मशीन की चपेट में आने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जौली रोड पर गांव धंधेड़ा और सिखेड़ा के बीच में स्थित गैलेक्सी पेपर मिल में अमित कुमार निवासी कैडी दरियापुर, थाना ककरौली पेपर मिल में हेल्पर का काम करता था। रविवार दोपहर एक बजे उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया और मशीन ने उसे खींच लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने मशीन बंद की और गंभीर रूप से घायल मजदूर को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गई है। हादसे की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। पेपर मिल के मालिक ज्ञान प्रकाश भाटिया ने बताया कि फैक्टरी में हादसे की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें