फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जम्मू मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बहाल, शालीमार एक्सप्रेस रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जम्मू-पंजाब रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो गया। रविवार को मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 मिनट लेट पहुंची। वहीं राजस्थान के बाडमेर से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। जम्मू तवी से बाडमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस नौ घंटे 51 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

देश की सीमा पर पाकिस्तान के गोलाबारी करने के मद्देनजर सुरक्षा के चलते रेलवे विभाग ने वाया मुजफ्फरनगर होकर जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस व गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन शनिवार व रविवार के लिए बंद कर दिया था। देर रात शनिवार इससे प्रतिबंध हटाते हुए आवागमन बहाल कर दिया गया। जम्मू तवी से राजस्थान के बाडमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर पहुंचती है। यह ट्रेन रविवार को नौ घंटे 51 मिनट लेट रही। वहीं राजस्थान के बाडमेर से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस शाम को सात बजकर 48 मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचती है। यह ट्रेन रविवार को रद्द रही। छत्तीसगढ़ के कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 42 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें