फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम
विज्ञापन

भोपा। सिखेड़ा गंग नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने से भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। जहां ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गंग नहर के पुराने पुल पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं जाम से हालात खराब हैं। शनिवार को हुई बारिश के दौरान कई किलोमीटर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

भोपा-मोरना मार्ग पर पिछले तीन दिनों से भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। शनिवार सुबह 10.30 बजे नहर पुल पर दो वाहनों के बराबर आ जाने से लंबा जाम लग गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया। इसके बाद फिर लगभग दो बजे जाम लग गया। शाम चार बजे तो हालात खराब हो गए। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम से हर व्यक्ति हलकान रहा। जाम के कारण करीब एक घंटे तक तीन एंबुलेंस फंसी रहीं, जिनमें से दो एंबुलेंस में मरीज थे जबकि तीसरी एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही थी। राहगीरों एवं ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से तीनों एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें