नगर पलिका में ईओ को ज्ञापन देते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यापारियों ने ईओ को बताई समस्याएं
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने ईओ के समक्ष नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं को रखा। व्यापारियों का नेतृत्व कृष्णगोपाल मित्तल एवं राकेश त्यागी ने किया।
पालिका की नवनियुक्त ईओ आईएएस अमृतपाल कौर के सामने व्यापारियों ने अपनी समस्या रखी। ज्ञापन देकर नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया। व्यापारियों ने बताया कि उनके सामने वारिसान, सिकमी किराएदार, एवं तीन से 15 साला की बड़ी समस्याएं है। ईओ ने व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, वीरेंद्र अरोरा, भूरा कुरैशी, प्रवीन जैन, सुनील वर्मा, सुशील कुमार, ओमवीर चौधरी, विजय तनेजा, सुनीता तनेजा, अरविंद बख्शी, शशिकांत गर्ग, महेंद्र, विजय कुच्छल, जय इंद्रप्रकाश शामिल रहे।