बुढ़ाना में कस्बे के बाजार में चीन के सामान का विरोध करते व्यापारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
व्यापारियों का प्रदर्शन, नहीं बेचेंगे चीन निर्मित सामान
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। एलएसी पर चीन की हरकत से नाराज व्यापारियों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की घोषणा की। व्यापारियों ने चीन का सामान दुकान पर नही बेचने का संकल्प लिया।
कस्बे के व्यापारियों ने बाजार में प्रदर्शन करते हुए चीन निर्मित सामान नहीं बेचने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने एलएसी की घटना को चीन की घिनौनी साजिश बताया। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश संगल ने कहा कि चीन की हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। संदीप उजलायन, विजय सहरावत ने कहा कि चीन ने अपने सामान के साथ-साथ पूरी दुनिया को कोरोना महामारी भी बेच दी है। जिसका दंड चीन को भुगतना पड़ेगा। व्यापारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे चीन का सामान किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे। मौके पर मोनू सहरावत, राजेंद्र राणा, आकाश, विकास पंवार, मनीष कुमार, धर्मेंद्र मलिक व प्रवीण कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।