फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के व्यापारी निकालेंगे स्कूटर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने 24 फरवरी को शहर में स्कूटर रैली निकालने की घोषणा की है। पालिका की दुकानों में व्यापार करने वाले दुकानदारों का उत्पीड़न नहीं रुकने पर गिरफ्तारी देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने कहा कि चेयरपर्सन मंडलायुक्त के आदेश का पालन नहीं कर रही है। व्यापारियों ने चेयरपर्सन के विरोध में 24 फरवरी को शहर में स्कूटर रैली निकालने का निर्णय लिया है। 25 को व्यापारी गिरफ्तारी भी देंगे। स्कूटर रैली बघरा तांगा स्टैंड से प्रारंभ होकर भगत सिंह रोड, शिवचौक, तेगबहादुर मार्केट, झांसी रानी, महावीर चौक, चेयरपर्सन आवास, रेलवे रोड, अहिल्याबाई चौक, रुड़की रोड से होते हुए तुलसी पार्क पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें