मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चिह्नित बस्तियों में कोरोना और साक्षरता का सर्वे किया। साथ ही आम लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक भी किया।
शुक्रवार को कैंप कार्य स्थल पर सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के बाद टोलियों को रवाना किया गया। अपनी-अपनी चयनित बस्तियों में पहुंचे छात्रों ने घर-घर अभियान चलाया। टोली के लीडर वैशाली त्यागी, महक, अदिति चौधरी के नेतृत्व में घर घर जाकर कोरोना की बीमारी तथा साक्षरता संबंधी सर्वे किया गया। स्वयंसेवकों ने इन्हीं बस्तियों में श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में भारतीय डाक विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक पोस्ट वीर सिंह, मैनेजर वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सावधिक बचत व फिक्स डिपाजिट किसान विकास पत्र, भारतीय पोस्टल आर्डर, एनएससी, सामान्य भविष्य निधि खाता, बैंक तथा पोस्टल बैंक की कार्य प्रणाली में अंतर आधार निर्माण तथा पासपोर्ट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा, डॉ. गिरिराज किशोर, क्रीड़ाध्यक्ष डा. सहदेव सिंह मान, डा. अभिषेक सिंह व डा. जानी कुमार ने विचार रखे।