फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक बेचने को लेकर उलझे व्यापारी, हंगामा

विज्ञापन
पुरकाजी थाने पर उलझते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक बेचने को लेकर उलझे व्यापारी, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे में कोल्डड्रिंक बेचने को लेकर दो व्यापारी आपस में उलझ गए। एक व्यापारी ने दूसरे की कोल्ड ड्रिंक लदी गाड़ी ले जाकर थाने में खड़ी कर दी, जिससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पीयूष राणा ने साथियों के साथ कस्बे में कोल्डड्रिंक सप्लाई की एजेंसी ली हुई है। इसके तहत पूरे कस्बे में पीयूष ही एक कंपनी की कोल्डड्रिंक की सप्लाई करता है। बुधवार को मुजफ्फरनगर से कुछ लोग गाड़ी में उसी कंपनी की कोल्डड्रिंक लेकर दुकानों पर सप्लाई कर रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने पर पीयूष ने मौके पर पहुंचकर मुजफ्फरनगर के व्यापारी से माल सप्लाई नहीं करने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पीयूष व उसके साथियों ने मुजफ्फरनगर के व्यापारी की गाड़ी ले जाकर थाने में खड़ी करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मुजफ्फरनगर से कोल्डड्रिंक व्यापारी अजय सहित कई अन्य कारोबारी भी थाने पहुंच गए और पीयूष पक्ष पर मारपीट कर गाड़ी व नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मुजफ्फरनगर निवासी व्यापारी ने कस्बे में माल सप्लाई नहीं करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को छोड़ दिया। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, निर्दोष जैन, अनिल गर्ग, संदीप गोयल, मणिकांत गोयल, वीरेंद्र सिंह और अनूप गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें