फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश सड़क पर घूमते दिखाई न दें : डीएम

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गोवंश सड़क पर घूमते दिखाई न दें : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा बैठक में गोसरंक्षण और पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने निराश्रित, बेसहारा गौवंश के लिए स्थायी या अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोवंश सड़क पर घूमते दिखाई नहीं देने चाहिए।
जिले के सभी एसडीएम और अधिशासी अधिकारियों से डीएम ने कहा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते हुए नहीं दिखने चाहिए। उनके रहने खाने की पूर्ण व्यवस्था कराई जाए। संचालित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित किए गए पशुओं की संख्या, संरक्षित गोवंश के लिए चारा एवं पानी की क्या व्यवस्था है, इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाए। अगर निराश्रित गौवंश घूमते हुए दिखाई दिए तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम व अधिशासी अधिकारी, बीडीओ उनको आश्रय स्थल पर छुड़वाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थलों पर हरे चारे, भूसे, शेड व स्वच्छ पानी का पूर्ण प्रबंध होना चाहिए। गांवों में मनरेगा के अंतर्गत काउ शेड बनाए जाएं। ग्रामवासियों को इसके लिए प्रेरित किया जाए। जानसठ रोड, नई मंडी क्षेत्र के आप पास के निराश्रित गोवंशों को गोशाला, गोआश्रय स्थल में भिजवाया जाए। बैठक में सीडीओ आलोक यादव, सभी एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एमपी सिंह सहित सभी बीडीओ, अधिशासी अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें