फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 02 May 2026 11:46 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली के फलावदा मार्ग पर गांव कैलावड़ा कलां के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छछरपुर निवासी बाइक चला रहे मजदूर सोनू (30), पीछे बैठे उसके पिता राजकुमार (55) और मां महेंद्री (50) की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फलावदा मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे मार्ग जाम रहा। एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा और सीओ रुपाली राय ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
मृतक दंपती राजकुमार, महेंद्री और बेटे सोनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम करीब पौने चार बजे क्षेत्र सोनू बाइक पर सवार होकर अपने माता-पिता के साथ गांव से फलावदा जा रहा था। वह जब गांव कैलावड़ा कलां के निकट पहुंचा तो मेरठ सीमा के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ईंटों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिस पर फलावदा से सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। खतौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोनू उसके पिता राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां महेंद्री को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ एक अस्पताल में उपचार के दौरान महेंद्री की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ कर भाग गया, आरोपी की तलाश कराई जा रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद गांव में शोक छा गया। मुआवजे की मांग को लेकर फलावदा मार्ग पर कैलावड़ा कांटे पर जाम लगा दिया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कार्रवाई आश्वासन दिया। इसके बाद फलावदा मार्ग का यातायात सुचारु हो सका।


पहले पति को सांप ने डसा, दूसरे की हादसे में गई जान

मृतक राजकुमार और उसका पुत्र सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। सोनू की मौत से उसकी पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सोनू के दो बेटी ईशू, पूर्वी और एक पुत्र दीपांशु है। जबकि दो बहनें शादीशुदा हैं। परिजनों ने बताया कि सोनू के बड़े भाई अंकित को करीब छह वर्ष पूर्व जंगल में सांप ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बड़े भाई की विधवा पत्नी गीता की शादी सोनू से कर दी थी। परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद घर में गीता तथा तीन छोटे बच्चे ही रह गए हैं।


निकले थे बीमार मौसी का हाल जानने

छछरपुर निवासी सोनू की मौसी फलावदा में है। मौसी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह अपने माता-पिता को लेकर बाइक पर सवार होकर निकला था लेकिन मौसी के घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें