चरथावल। भारतीय किसान संगठन सोमवार को महिला किसान दिवस पर बिरालसी से ट्रैक्टर रैली निकालेगा। टांडा गांव में वक्ताओं ने कृषि कानूनों पर एतराज जताया और आंदोलन को गति देने की बात कहीं।
रविवार को भाकिसं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि देश की सरकार कृषि कानूनों से किसानों के उत्पीड़न का काम कर रही है। इन कृषि कानूनों से सरकार पूंजीपतियों को लाभ देना चाह रही है। लेकिन जागरूक किसान यह हरगिज पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने किसानों को कृषि कानूनों के विरोध करने के कारणों की बाबत समझाया। सोमवार को जिले में ट्रैक्टर रैली निकलने के बाद रोनी हरजीपुर में संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पंचायत में आंदोलन को तेज करने के संबंध में आगे की रणनीति तय करेगी। बैठक में ग्राम टांडा, ज्ञानामाजरा, बलवाखेड़ी, अलीपुरा और पिलखनी गांवों के काफी संख्या में किसान मौजूद रहें। ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, ग्राम अध्यक्ष अंकित रोड, महताब सिंह, मुखिया महक सिंह, रामनाथ पूर्व प्रधान, बिजेंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलराम, रोहित, रजत , मोहित रोड, विकास , अंकुश , नरेश सिंह, सुशील कुमार, रवीश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद