फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो और वॉलीबाल में हुए कड़े मुकाबले

विज्ञापन
एसडी कालेज आफ कामर्स में रस्सा खीचती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खो-खो और वॉलीबाल में हुए कड़े मुकाबले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबाल के कड़े मुकाबले हुए। छात्र-छात्राओं ने खेलों में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
खो-खो महिला वर्ग व वॉलीबाल पुरुष वर्ग के अंतिम मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों का प्रथम मैच एनसीसी और बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष 13-15 व 14-16 से विजयी रही। द्वितीय मैच बीकॉम तृतीय वर्ष व बीएफए के मध्य हुआ, जिसमें बीकॉम तृतीय वर्ष 15-8 व 15-9 से विजयी रही। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बीएफए व एनसीसी के मध्य हुआ, जिसे एनसीसी ने 10-15 व 12-15 से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बीकॉम तृतीय वर्ष ने बीए द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों का पहला मैच एनसीसी व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसे एनसीसी ने जीता। दूसरा मैच बीए द्वितीय वर्ष व बीएससी विज्ञान के मध्य हुआ, जिसे बीए द्वितीय वर्ष ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बीएससी विज्ञान ने बीए प्रथम वर्ष को हराकर जीता। प्रतियोगिता पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एनसीसी ने बीए द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच बीए व एनसीसी के मध्य हुआ, जिसे एनसीसी ने 10-15 व 13-15 से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बीएससी विज्ञान ने बीकॉम द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के मुकाबले में पहला मैच एनसीसी व बीएफए के मध्य हुआ, जिसे एनसीसी ने जीता। दूसरा मैच बीए द्वितीय वर्ष व बीएससी विज्ञान के मध्य हुआ जिसे बीएससी विज्ञान ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष ने बीएफए को हराकर जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एनसीसी ने बीएससी विज्ञान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यंत, रुद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता व खुशी रहे।

एसडी कालेज आफ कामर्स में रस्सा खीचती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें