शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हॉट स्पॉट मोहल्ले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित नए हॉटस्पॉट का बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने निरीक्षण किया। अफसरों ने व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस को प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
शहर के जानसठ रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार देर रात से ही जानसठ रोड स्थित एक साइड की कॉलोनियों को बांस-बल्लियों की बेरिकेडिंग कराकर सील कर दिया गया था। नए हॉटस्पॉट क्षेत्र की सभी दुकानों को भी बंद कराते हुए होम डिलीवरी के माध्यम से जरूरी सामान की आपूर्ति के आदेश दिए गए थे। बुधवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव हॉटस्पॉट पहुंचे और संबंधित कालोनियों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अफसरों ने पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट क्षेत्र में लॉकडाउन व प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।