फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज रात भाकियू की पंचायत, जीआईसी पहुंचे डीएम-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत ने बृहस्पतिवार रात जीआईसी के मैदान पर होने वाली पंचायत की तैयारियां की। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने भी मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भ्रमण किया। आयोजकों से भी बातचीत की है। पहले सत्र में पंचायत होगी और इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाकियू की ओर से पहली बार रात के समय मासिक पंचायत बुलाई गई है। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह है। जीआईसी के मैदान पर तैयारियां की गई है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अलावा खाप चौधरी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। आने वाले पेराई सत्र के अलावा किसानों की अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया जाएगा।
उधर, डीएम-एसएसपी ने भी पंचायत स्थल पर पहुंचकर किसानों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसान संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की है। वालंटियरों के अलावा पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।

बदलेगी यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन किया लागू

मुजफ्फरनगर। पंचायत के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। एडवाइजरी जारी की गई है। शाम चार बजे से महावीर चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को घूम कर जाना होगा। बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों जानसठ बाइपास व दिल्ली, बागपत जाने वाली बसें राणा चौक से चलेंगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम के समाप्त होने तक रहेगी। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि नगर के लोगों व वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था बनाई गई है।


- एसडी तिराहे से जानसठ फ्लाईओवर होते हुए महावीर चौक की ओर शाम चार बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों को छोड़कर अन्य सभी वाहन इस मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। यह वाहन एसडी तिराहे से रोडवेज बस अड्डा-प्रकाश चौक होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- प्रकाश चौक से भारी वाहन और बसें शाम चार बजे से महावीर चौक की ओर नहीं जा पाएंगी।
- टिकैत चौक से केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन ही महावीर चौक की ओर आ सकेंगे। ई-रिक्शा, रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश शाम चार बजे से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

- मीनाक्षी चौक से कोई भी भारी वाहन शाम चार बजे से महावीर चौक की ओर नहीं जाएगा।
- सुजडू चुंगी से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन शाम चार बजे से सर्कुलर रोड पर महावीर चौक की ओर नहीं आ सकेंगे।
- महावीर चौक से सर्कुलर रोड पर ए-टू-जेड फाटक चौराहे तक बाईं ओर की सड़क बंद रहेगी। यातायात का आवागमन केवल दाहिनी ओर से होगा।

रोडवेज बसों के लिए यह बनाई व्यवस्था
परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही बिजनौर जाने वाली रोडवेज बस जानसठ बाइपास व दिल्ली, बागपत, शामली जाने वाली बसें राणा चौक से चलेंगी। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें