फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज से हाईवे पर बढ़ा टोल, ढीली करनी होगी वाहन चालकों को जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए वित्तीय वर्ष में जागाहेड़ी, रोहाना व छपार टोल पर वाहनों के टोल पर दरों को बढ़ा दिया गया है। मंगलवार एक अप्रैल से वाहन संचालकों को बढ़ा टोल देकर अपनी जेब ढीली करनी होगी। एक अप्रैल से हल्के वाहन निजी कार आदि को छोड़ कर अन्य बड़े तमाम वाहनों पर टोल दरों को बढ़ाया गया है।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर राष्ट्रीय व स्टेट राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत जागाहेड़ी, रोहाना व छपार में टोल प्लाजा है। हाल ही में टोल दरों में संशोधन का आदेश जारी किया गया था। यह आदेश एक अप्रैल से लागू होगा, जो लोगों की जेबों पर भारी पड़ेगा। एक अप्रैल से टोल वसूलना शुरू किया जाएगा। टोल गेट के पास वाहन चालकों की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर टोल की बढ़ी दरों का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के शुल्क संबंधी दरों में संशोधन कराया गया है। बताया गया कि जागाहेड़ी में टोल पर कार, जीप, वैन एवं हल्के मोटर वाहनों की दर पूर्ववत 90 रुपये रहेंगी। एक दिन में वापसी पर दोनों तरफ से 135 रुपये वसूले जाएंगे। ओवर साइज्ड वाहन, सात एक्सल या अधिक पर 565 के बजाए 15 रुपये बढ़ाकर 590 रुपये कर दिए गए हैं।




जागाहेड़ी टोल पर इस तरह की गई दरें संशोधित-


वाहन का प्रकार अभी तक एक अप्रैल से



कार, जीप, वैन 90 रुपये 90 रुपये

हल्के वाणिज्यिक वाहन 140 रुपये 145 रुपये



बस, ट्रक टू एक्सल 295 रुपये 310 रुपये

थ्री- एक्सल कॉमर्शियल वाहन 325 रुपये 335 रुपये



हेवी कंट्रक्शन मशीनरी 465 रुपये 485 रुपये



रोहाना टोल पर अब यह रहेंगी दरें-

- कार, जीप, वैन पर एक तरफ से 175 और दोनों ओर से 265 रुपये।
- मिनी बस पर एक तरफ से 265 और दोनों ओर से 400 रुपये।

- बस व ट्रक एक तरफ से 525 और दोनों ओर 790 रुपये।
- हैवी वाहन पर एक तरफ 830 रुपये व दोनों ओर से 1145 रुपये।
-बड़े वाहन पर एक तरफ से 1055 रुपये और दोनों ओर से 1580 रुपये।
-



पिछले वर्ष रोहाना टोल पर थी यह दरें-

- कार पर एक तरफ से 170 रुपये और दोनों तरफ से 255 रुपये।
- मिनी बस पर एक तरफ से 255 और दोनों ओर से 380 रुपये।
- बस व ट्रक पर एक तरफ से 505 व दोनों तरफ से 760 रुपये।
- हैवी वाहन पर एक तरफ से 795 और दोनों तरफ से 1195 रुपये
- बड़े वाहन पर एक तरफ से 1010 और दोनों तरफ से 1515 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें