फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोल कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप, भाकियू सेना ने हंगामा कर दिया धरना

Sat, 26 Jul 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। शनिवार दोपहर भाकियू सेना के कार्यकर्ता मुझेड़ा टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। टोल कर्मचारियों ने समझाने पर कुछ समय बाद कार्यकर्ता धरने से उठ गए और चेतावनी देकर चले गए।
शनिवार की दोपहर भाकियू सेना के जिला अध्यक्ष शाहनवाज संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ रामराज में एक बैठक में जा रहे थे। कार्यकर्ताओं की गाड़ियां जैसे ही मुझेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंची तो कार्यकर्ताओं व टोल प्लाजा कर्मचारियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर टोल की एक लाइन में धरने देकर बैठ गए, जिस कारण वहां वाहनों की लाइन लगने लगी। टोल कर्मचारियों के समझाने पर कुछ देर बाद संगठन के कार्यकर्ता मान गए और चेतावनी देकर चले गए।
मुख्य रूप से पंकज कुमार, अंकित राठी, सोनू, आबाद, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें