फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ गूंजे वेद मंत्र, कुरान की आयतें

Mon, 11 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आल इंडिया मुत्तेहिदा महाज की ओर से नुमाइश पंडाल में बीस हिंद-मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह और निकाह कराकर सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया। पंडाल में काजी कुरान पढ़ रहे थे, तो दूसरी ओर पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक डॉक्टर अजीज बर्नी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक देश है।

विभिन्न धर्मों और आस्था से जुड़े लोग सदियों से एक साथ मिलकर रहते है। हिमालय  ड्रग्स के निदेशक डॉक्टर सैयद फारुख ने कहा कि मुस्लिम शिक्षा के प्रति जागरूक हों। प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा आंदोलन शुरू होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश नियतंत्रण बोर्ड महिला एवं बाल विकास के अध्यक्ष मोहम्मद कमर आलम, मुफ्ती रईस अहमद कासमी, सपा नेता गौरव स्वरूप, प्रमोद त्यागी, बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, भारतवीर अहलावत, सुरेंद्र मलिक, हरेंद्र मलिक ने समारोह में नवविवाहिता दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था के संस्थापक स्वर्गीय हाफिज मौहम्मद आफताब का स्मरण किया गया। संस्था के राष्ट्ररीय अध्यक्ष शहनवाज आफताब, महबूब आलम, मुजफ्फर अहमद, डॉक्टर जमालुदीन शाह, हाजी मोबिन अहमद, रोनक मुजफ्फरनगरी, काजी फरीद पाशा, आसिफ खान, अनवर अहमद, फिरोज खान, हाफिज गुफरान, शमशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें