फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी को खत्म करने, खुशहाली की दुआ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी को खत्म करने, खुशहाली की दुआ मांगी
विज्ञापन

देवबंद। पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमा पर लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में फैल रही महामारी को खत्म करने, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

नगर एवं देहात क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में रमजान माह के दूसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। छत्ता मस्जिद और प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में नगर एवं देहात क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते कुछ ही लोगों ने दोनों मस्जिदों में नमाज अदा की। जामा मस्जिद में दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती आरिफ कासमी ने नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व अकीदतमंदों को खिताब करते हुए मुफ्ती आरिफ ने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल मोहम्मद साहब ने बीमारी का इलाज करने और अपनी सेहत का ध्यान रखने का हुक्म दिया है। क्योंकि कोरोना वायरस का इलाज इससे बचाव है। इसलिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाया जाए और इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी गाइड लाइन पर अमल किया जाए। नमाज के उपरांत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खात्मे और देश व दुनिया में अमन चेन के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें