फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफेक्टिव लीडरशिप कार्यशाला में दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में शिक्षकों को टिप्स दिए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इफेक्टिव लीडरशिप कार्यशाला में शिक्षकों को टिप्स दिए गए। कार्यशाला में निर्धारित विषय से संबंधित अनेक रचनात्मक गतिविधियों के साथ क्षमता निर्माण आधारित सृजनात्मक विचार मंथन किया गया। इसी के साथ ही तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया।
कार्यशाला में अंडर स्टेंडिंग स्कूल एज लर्निंग ऑर्गेनाइजेशन के अंतर्गत द फाइव डिसीप्लीन के बारे में बताया गया। प्रश्नोत्तर रोचक शैली के द्वारा विभिन्न गतिविधियों पर आधारित निर्धारित विषयों को उपस्थित लोगों के समक्ष स्पष्ट किया गया। अनुभवी विशेषज्ञ कल्पना कपूर एवं जयश्री जोशी के द्वारा इस अंश में हेल्थ एंड वेलनेस को केंद्रित कर रिकैप एंड हेल्थ प्रमोटिंग स्कूल, वैल बींग ऑफ स्टूडेंट्स को सुंदर व्याख्यान शैली एवं एक्टिविटी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षा साधकों को सीबीएसई की तरफ से प्रमाणपत्र एवं स्कूल की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना के द्वारा शिक्षाविद रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। उप प्रधानाचार्य शिव कुमार, नुपुर, ब्रजेश गर्ग, कुमुद गार्गी, गीता मित्तल, चारू वर्मा, शुचि अग्रवाल ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यशाला में चीफ प्राक्टर विकेश गुप्ता, दीपाली कपिल, राखी शर्मा, वीणा शर्मा, मोनिका शर्मा, कृति अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें