फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में देर रात तक ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में देर रात तक ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में दो वर्गों में मारपीट, पथराव और फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। एससपी के आदेश पर पुलिस देर रात तक आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी थी और ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी।
देवबंद में सैलून पर किस बात को लेकर वाल्मीकि युवक की दूसरे वर्ग के युवक से मारपीट हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि घायल गगन से पूछताछ की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उत्पात दोनों पक्षों ने मचाया है, दोनों पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही वर्गों के लोगों के घरों पर देर रात तक दबिशें दी जा रही थीं। एसएसपी दिनेश कुमार ने मौके पर ही कहा कि देवबंद के हालात बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बोले, क्या आलू चाट खाने आए हो
दो वर्गों के बीच पथराव, फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार उस समय भड़क गए, जब उन्होंने पीएसी-कोतवाली पुलिस के पास प्रोटेक्टर शील्ड नहीं देखी। उन्होंने पूछा तो बताया गया कि शील्ड गाड़ी में रखी है। इस पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या यहां आलू चाट खाने आए हो। उन्होंने एसपी देहात से भी इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें