फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट पर टीकरी की टीम का कब्जा

विज्ञापन
भोपा में विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीकरी की टीम का कब्जा
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। कृष्णा बैडमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय दिन-रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट में टीकरी की टीम ने फाइनल में गुरुग्राम की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसपास के जनपदों के साथ ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड आदि राज्यों से आईं टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल बागपत जनपद के टीकरी गांव की टीम व गुरुग्राम की टीम के बीच खेला गया। इसमें टीकरी टीम के खिलाड़ियों शुभम व प्रिंकल ने गुरुग्राम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिला पंचायत सदस्य के पुत्र सिद्धार्थ राठी ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। भाजपा नेता सचिन राठी द्वारा तृतीय स्थान पर ही टीकरी की ही एक अन्य टीम को सम्मानित किया। इससे पहले, टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधान के पति इजहार अहमद द्वारा किया गया। रेफरी चंद्रेश, अन्नू व संजू रहे। वारिश मालिक, अचिंत राठी, विनेश मलिक, रजनीश शर्मा, वंश राठी, अशोक सैनी, वीर राठी, विजय कुमार, रोबिन राठी और मनु बालियान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें