फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम वाहेगुरु के जाप के बीच की निशान साहिब के चोले की सेवा

विज्ञापन
गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा में निशान साहिब के चोले की सेवा करती संगत - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सतनाम वाहेगुरु के जाप के बीच की निशान साहिब के चोले की सेवा
विज्ञापन

देवबंद। श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में संगतों द्वारा निशान साहिब के चोले की सेवा की गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में संगतों ने निशान साहिब का पुराना चोला बदलकर नया चोला चढ़ाया। कमेटी की ओर से निशान साहिब के चोले की सेवा करने वाले सरदार गुरजंट सिंह व चोला चढ़ाने वाले सरदार राजपाल सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी शरणजीत सिंह , पंडित पी आर एस वशिष्ठ व ज्ञानी सुखपाल सिंह, अमरदीप सिंह गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल करेंगे। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह सेठी, सरदार दिलबाग सिंह, चंद्रदीप सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, हरविंदर सिंह बेदी, सिमरनजीत सिंह, राजपाल सिंह, सन्नी सेठी, प्रिंस कपूर, अमन सिंह, बलजिंदर कपूर, बिट्टू कपूर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें