फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत

विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से बातचीत करते एसपी सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की निधि कॉलोनी में 11 फीट गहरे नाले में गिरने से तीन साल के बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाले से कूड़ा हटवाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के वहलना चौक के पास स्थित निधि कॉलोनी से होकर करीब 11 फीट गहरा नाला गुजरता है। नाले के पास ही फिरोज परिवार के साथ रहता है। बुधवार शाम फिरोज का तीन साल का बेटा अबुजर अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चा नाले के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसलने से नाले में गिर गया। नाले में गहरे पानी के ऊपर कूड़ा-करकट होने से बच्चा पानी में समा गया और उसके ऊपर कूड़ा-करकट की परत आ गई, जिससे किसी को उसके नाले में गिरने की भनक तक नहीं लग पाई। करीब आधा घंटे बाद परिजनों ने अबुजर को बाहर न देखकर उसकी तलाश की, तो वह कहीं नहीं मिला। इस पर आसपास के बच्चों से पूछा गया तो एक बच्चे ने उसके नाले में गिरने की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल नाले में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मिनी जेसीबी की सहायता से नाले में पड़ा कूड़ा-करकट बाहर निकलवाया। इसके बाद अंधेरे में ही पुलिस ने लाइटों का इंतजाम करते हुए कई लोगों को नाले में उतारकर बच्चे की तलाश शुरू कराई। काफी देर की तलाश के बाद बच्चे का शव गहरे नाले से निकाला जा सका। मासूम का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें