फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले तीन साइबर ठग धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले तीन ठग गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे डिटेल हासिल कर बैंक खाते से नगदी उड़ाने वाले तीन साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगों के कब्जे से 11 फर्जी आधार कार्ड, 11 चेकबुक, 17 पासबुक, 21 एटीएम, 47 फोटो, पांच मोबाइल व 30 हजार की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी व सीओ सिटी कुुलदीप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 11 फर्जी आधार कार्ड, 11 विभन्न बैंकों चेकबुक, 17 पासबुक, 21 एटीएम कार्ड, अलग-अलग लोगों के 47 फोटो, पांच मोबाइल व 30 हजार की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पीपलराणा निवासी अफरोज उर्फ अरमान, गांव मझुआ गंगापुर निवासी यासीन उर्फ शानू और भौता थाना क्षेत्र के गांव मलपुर निवासी सुमित शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनके आधार पर विभिन्न बैंकों में अपने खाते खुलवाते हैं। इसके बाद खुद को बैंक कर्मचारी या कुछ ओर बताकर लोगों को कॉल कर उन्हें लोन दिलाने या किसी सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे उनकी बैंक डिटेल व ओटीपी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद आरोपी संबंधित लोगों के बैंक खातों में मौजूद रुपये अपने फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद एटीएम या चेक के जरिये निकाल लेते हैं। वहीं, एटीएम कार्ड बदलकर भी आरोपी लोगों के खातों से रुपये उड़ाते हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें