फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
खतौली में भंगेला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग करते सीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर स्थित भंगेला चेकपोस्ट पर एसएसपी के निरीक्षण के दौरान एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। संवेदनशील चेकपोस्ट पर मिली इस लापरवाही से नाराज एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई कर अन्य पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी दे दी है।
दिल्ली-दून हाईवे पर मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर के भंगेला चेकपोस्ट पर एसआई प्रदीप चीमा के नेेतृत्व में पुलिस टीम तैनात है। मेरठ हॉटस्पॉट होने के कारण हाईवे से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एसएसपी अभिषेक यादव अचानक भंगेला चेकपोस्ट जा पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि संवेदनशील चेकपोस्ट होने के बावजूद ड्यूटी पर तैनात किए गए एसआई अक्षय खारी, महिला कांस्टेबल सुमित चौधरी व कांस्टेबल कुलदीप वहां से गैरहाजिर मिले। काफी देर तक भी तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते एसएसपी ने मौके पर ही तीनों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही एसएसपी ने जनपद के सभी बॉर्डर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी विभागीय लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जनपद रेड जोन में है। जिले के सीमावर्ती देवबंद व मेरठ पहले से ही कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बने हुए हैं, जिसके चलते बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें