फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला बुजुर्ग नहर में कूदे तीन लोगों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सहित तीन लोगों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित झाल पर चलती बाइक से दो बच्चियों के साथ गंगनहर में कूदने वाली महिला व उसकी बच्ची के साथ ही भांजे का भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं, परिजन घटना के 24 घंटे बीतने के बावजूद महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
शहर से सटे गांव सरवट निवासी जैनब (25) पत्नी इसरार मंगलवार को अपनी दो बच्चियों इसरा व मिस्बाह के साथ ननद के लड़के शाहिद के साथ गांव तेवड़ा जा रही थी। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित झाल पर जैनब ने अपनी दोनों बच्चियों के साथ चलती बाइक से कूदकर गंगनहर में छलांग लगा दी थी। उन्हें बचाने के लिए बाइक चला रहा शाहिद भी गंगनहर में कूद गया था, जिसके बाद चारों गहरे पानी में समा गए थे। देर शाम एक बच्ची मिस्बाह का शव ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी के पास नहर से बरामद हो गया था, लेकिन पीएसी गोताखोरों द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के बावजूद अभी भी अन्य तीनों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ..........
एसपी देहात नेपाल सिंह का कहना है कि गंगनहर में सर्च अभियान के बावजूद अब तक महिला व उसकी बेटी के साथ ही शाहिद का भी पता नहीं लग पाया है। महिला का शौहर अब तक हिमाचल प्रदेश से नहीं लौटा है। वहीं, परिजन महिला द्वारा आत्महत्या का कदम उठाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें