फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चैंबर में घुसकर अधिवक्ता सहित तीन से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने चेंबर में घुस कर अधिवक्ता व दो अन्य से मारपीट कर दी। सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कानूनी सलाह लेने पहुंचे वादी को पीटा गया।
सुजडू निवासी वीरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कचहरी परिसर स्थित चैंबर नंबर जे-30 में अपने अधिवक्ता मांगेराम कश्यप और नील कुमार से दो दिन पहले कानूनी सलाह लेने पहुंचे थे। उसी दौरान पंजाब के मुबारिकपुर डेराबसी निवासी एक सीमा भी अपने पति विकास के साथ हुए विवाद को लेकर कानूनी सलाह के लिए वहां बैठी थी।
विज्ञापन




इसी दौरान बुढ़ाना मोड काशीराम कॉलोनी निवासी विकास, मुनेश, रूपा, आरती, नंदू और दो अज्ञात लोगों ने आकर गाली-गलौज की। उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने अधिवक्ता नील कुमार का कॉलर व पगड़ी भी खींची।
विज्ञापन

अधिवक्ता से मारपीट की। वादी व टाइपिस्ट अंकित ने बचाव करना चाहा तो दोनों से मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बचाया। हमलावर भाग गए। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें