फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: महिला समेत तीन की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 01 Apr 2023 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक साथ तीन लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी ओर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल के बच्चे सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


खतौली हाईवे पर शनिवार को मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गति तेज होने के कारण कार उछलकर दूसरी ओर सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर लगने से हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला, दो साल का बच्चा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: पति का दर्द: प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, साहब! पत्नी कराती है सफाई, मना करने पर करती है पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक महिला की पहचान राजेश देवी (50) पत्नी राजपाल निवासी छुछाई, किठौर, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेरठ के फ्यूचर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोहनवीर (50) पुत्र राजपाल और अंकित (50) पुत्र राजकुमार की भी मौत हो गई। घायल सोनिका पुत्री सोहनवीर और यश (डेढ़ साल) का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर

उधर, पुलिस ने हाईवे जाम होने के कारण कार को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कार सवार लोग मुजफ्फरनगर जा रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें