फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ के तीन भाईयों को पुणे में बंधक बनाया

विज्ञापन
अपने बंधक पुत्रों की रिहाई के लिए पुलिस ऑफिस पर प्रार्थना पत्र देती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जानसठ के तीन भाइयों को पुणे में बंधक बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ के तीन भाइयों को महाराष्ट्र के पुणे में कोल्हू ठेकेदारों ने बंधक बना रखा है। तीनों को जंजीरों में बांध कर यातनाएं देने का आरोप है। आरोपी परिजनों से रुपये मांग रहे हैं। मां ने एसपी देहात नेपाल सिंह को जंजीर में बंधे बेटों की वीडियो दिखा कर उन्हें मुक्त कराने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर जानसठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एक ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानसठ के बुध बाजार निवासी शबाना परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी देहात नेपाल सिंह से मिली। उसने तीन बेटों को जंजीर में बांध कर रखने की वीडियो भी दिखाई। बताया कि शहर के किदवईनगर निवासी एक ठेकेदार उनके तीन बेटों वसीम, नदीम और सोहेल को कोल्हू पर मजदूरी के लिए महाराष्ट्र के पुणे जनपद के पीपली गांव में लेकर गया था। आरोप है कि ठेकेदार पेशगी लेकर वहां से भाग आया। अब कोल्हू ठेकेदारों ने उसके तीनों बेटों को बंधक बना लिया है। ठेकेदारों ने वीडियो भी भेजी है, जिसमें तीनों भाइयों को जंजीर में बांध कर रखा गया है। आरोप है कि कोल्हू ठेकेदार अपनी पेशगी की धनराशि मांग रहे हैं, तभी इन्हें छोड़ने की बात कह रहे हैं। एसपी देहात के निर्देश पर जानसठ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें