फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार डिलीवरी के नाम पर ठगी प्रकरण में तीन और मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों ने कार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बेगरजपुर स्थित महलका मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के फरार मैनजेर जुहेब हसन खान आदि के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ठगने के तीन और मुकदमे दर्ज कराए गए। आरोपियों ने कार बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं। इस मामले में अब तक पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

मंसूरपुर के नरा गांव निवासी मोहम्मद मुर्सलीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि बुकिंग अमाउंट के रूप में दो लाख रुपये महलका मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (कीया कंपनी) के कार शोरूम मैनेजर जुहेब हसन खान, उसके साथी कर्मचारी लविश आदि के पास सोनेट कार खरीदने के लिए नकद जमा कराए थे।
विज्ञापन

पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी जैनेन्द्र कुमार उर्फ बिट्टू ने लिखाया कि बहन प्रियंका की शादी में उपहार देने के लिए उन्होंने सोनेट ओपी गाड़ी बुक कराई थी। मैनेजर जुहेब हसन खान व उसके साथी कर्मचारियों के कहने पर 9 लाख 30 हजार रुपये जमा कराए थे। पुरकाजी के नूर नगर निवासी गोविंद कुमार से भी इसी तरह कार बुकिंग के नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये की ठगी की गई। यह रकम सीधे जुहेब हसन आदि के खातों में स्थानांतरित की गई थी।
आरोप है कि बार-बार जानकारी करने पर डिलीवरी की सही तिथि नहीं बताई और बहकाते रहे। बाद में शोरूम मालिक ने बताया कि मैनेजर व कर्मचारियों ने यह रकम जमा नहीं कराई। मंसुरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि इससे पहले भी इस मामले में मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

-
यह था मामला
बेगरजपुर स्थित महलका मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर जुहेब हसन खान कार की बुकिंग के नाम पर लोगों से कई करोड़ रुपये ठग कर अपने साथी कर्मचारियों के साथ फरार हुआ है। ठगी के शिकार लोगों ने दो दिन तक मंसूरपुर थाने पर हंगामा किया था। शोरूम मालिक ने कुछ लोगों के रुपये वापस लौटाए हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शाेरूम मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें