फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में पकड़े, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। देर रात क्षेत्र के गांव तुल्हेड़ी के जंगल में पुलिस की ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। वहीं तीसरे साथी को भागते समय पकड़ लिया। वहीं एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

मीरापुर थाना पुलिस तुल्हेड़ी गांव के जंगल में गश्त पर थी। इसी दौरान पता चला कि कार सवार कुछ लोग एक ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा कर उसका सामान निकाल रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने गोली चला दी और भागना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें दो तमंचों सहित पकड़ लिया गया। तीसरे साथी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों ने अपने नाम मेरठ जनपद के कस्बा मवाना मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी अलीशेर, थाना सरधना के गांव मंढियाई निवासी इरशाद उर्फ भोला बताया है। तीसरा आरोपी हापुड़ के मोहल्ला सरावा का रहने वाला अजरुद्दीन उर्फ अजरू है।

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अलीशेर के खिलाफ 43 व इरशाद के खिलाफ 12, तीसरे बदमाश अजरुद्दीन के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज हैं। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तीसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस व कार, ट्रांसफार्मर चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। इस गिरोह ने पहले भी इस जंगल में ट्रांसफार्मर चोरी की घटना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें