फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लंबी दूरी की तीन ट्रेन रदद व तीन लेट, गोल्डन टेंपल का बदला रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को कोहरे के कारण लंबी दूरी वाली तीन ट्रेन रद्द रहीं। गोल्डन टेंपल दूसरे मार्ग से अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गई। इनके अलावा तीन ट्रेन कई कई घंटा देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


योग नगरी ऋषिकेश से लक्ष्मी बाई नगर जाने वाली लक्ष्मी बाई एक्सप्रेस, इंदोर से अमृतसर जाने वाली इंदोर एक्सप्रेस, कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस शनिवार को मुजफ्फरनगर नहीं आई। यात्री इस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे, जबकि यह ट्रेन संवाई माधवपुर से अंबाला होकर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गई। शनिवार को इन ट्रेनों के अलावा ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा व दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस चार घंटा व पुरी से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची। पचैंडा रोड निवासी अंकुर ने बताया कि उन्हें सुबह के समय योग नगर से चलने वाली उत्कल ट्रेन में दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेन कई घंटा लेट चल रही थीं। इस कारण उन्हें रोडवेज का सहारा लेना पड़ा। उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें