फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 168 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से तीन की मौत, 168 नए संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण अब कहर बरपा रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। बीते दस दिनों में जिले में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 168 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 109 पॉजिटिव लोग पाए गए। 43 मरीज ठीक हुए, फिर भी जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 745 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 168 नए संक्रमित मरीज मिले। शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी 68 वर्षीया महिला संक्रमित होने के बाद मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती थी, जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। बड़सू गांव की 57 साल की महिला और सहावली निवासी 55 वर्षीय ग्रामीण पॉजिटिव पाए जाने पर बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर शनिवार को दोनों की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि नए मिले 168 मरीजों में से सबसे अधिक 109 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। शहर से लगे देहात में 10 मरीज मिले। खतौली ब्लॉक क्षेत्र में 14, जानसठ क्षेत्र में 13, चरथावल में एक, बघरा में छह, पुरकाजी में पांच, शाहपुर में दो, मोरना में दो केस पाए गए। कवाल जेल में सात बंदी भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर में गांधी कॉलोनी में सात, बाग केसोदास में चार, नई मंडी में आठ, रामपुरी में पांच, कंबल वाला बाग में तीन, चितौडा में तीन मरीज मिले। इनके अलावा शहर के 38 मोहल्लों में भी कोरोना के केस मिले है। शहर में अब तक 57 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 9690 केस मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें