फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर के समीप सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी अंकित शर्मा अपने भाई तरुण शर्मा के साथ सोमवार को होली खेलने के बाद किसी काम से देवबंद जा रहा था। शाम करीब छह बजे जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो इसी दौरान हाईवे पर बने कट (रास्ता) से पाहुपुर निवासी बाइक सवार धर्मवीर आ गया। दोनों बाइकों की गति तेज होने के कारण वह आपस में भिड़ गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों और उनकी क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क किनारे किया। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां से नाजुक हालत के चलते तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें