फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ व मारपीट प्रकरण में दो बाल अपचारी सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस छह आरोपियों का पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। 28 अगस्त को थाना ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात चौराहे पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ व उसके भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छह आरोपियों का पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
विज्ञापन

ककरौली पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को बेहड़ा सादात चौराहे पर कुछ युवकों ने कक्षा-11 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल रहे दो बाल अपचारी व एक अन्य आरोपी खरपौड़ निवासी रविश को बेहड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इस मामले के छह आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सीओ भोपा डाॅ़ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की जा रही है। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें