फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली डिपो में तीन कर्मचारी संक्रमित मिले

विज्ञापन
खतौली डिपो में रोडवेज कर्मियों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली डिपो में तीन कर्मचारी संक्रमित मिले
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जांच पड़ताल में तीन कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद रोडवेज विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच कैंप लगाकर कर्मचारियों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 113 कर्मचारियों की जांच की। खतौली रोडवेज डिपो की कार्यशाला में कार्यरत दो कर्मचारी समेत तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। तीनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, रोडवेज डिपो के अधिकारी ने नगरपालिका ईओ को पत्र लिखकर डिपो को सैनिटाइज कराने को कहा है।
विज्ञापन

दुकानों पर खाली बैठे नजर आए दुकानदार
पुरकाजी। श्राद्ध शुरू होते ही कस्बे के बाजारों में मंदी का दौर शुरू हो गया। अधिकांश व्यापारी अपनी दुकानों पर खाली बैठे नजर आए। श्राद्ध के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कस्बे के बाजारों में मंदी का दौर रहा। किराने व खाने के अन्य सामान की दुकानों को छोड़कर फर्नीचर, सराफा व रेडीमेड और कपड़े व जूतों आदि की दुकानों पर ग्राहक बेहद कम दिखाई दिए। अधिकांश व्यापारी अपनी दुकानों पर खाली बैठे नजर आए। फर्नीचर व्यापारी भारत भूषण खुल्लर, रवि खुल्लर, कपड़ा व्यापारी सरदार सुखपाल बेदी, शंकर गोयल, अरुण गर्ग, सराफा व्यापारी अर्जुन गुप्ता, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, रेडीमेड व्यापारी मणिकांत गोयल, अनिमेष गुप्ता आदि का कहना है कि श्राद्ध शुरू हो जाने से हिंदू समाज के लोगों द्वारा नए सामान की खरीदारी नहीं करने से बाजारों में काफी मंदी रहने से आधी ही बिक्री हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें