फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेड़ा में वृद्धा समेत तीन मरे, कोहराम

Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
fever - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छपार। बसेड़ा गांव में एक ही रात में एक वृद्ध महिला सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। यूसुफ को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सक अशोक कुमार  भी बुखार से पीडित है।  मुकेश की भी बुखार से मौत हो गई। सामी की 80
विज्ञापन

वर्षीय पत्नी शशिकला की भी रात्रि में बुखार होने से मौत हो गई। एक ही रात्रि में तीन मौत होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुरकाजी में एक की जान गई
पुरकाजी। बुखार से कस्बे के मोहल्ला हलवाइयान में रविवार को 40 वर्षीय विवाहिता आशीया पत्नी सादा अंसारी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे दो दिन पहले बुखार आया था, जिसका कस्बे के ही चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा था। रविवार को दोपहर में हालत बिगडने पर उसकी मौत हो गई। लगातार गांव में बुखार के प्रकोप से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वास्थ्य टीम जल्द कैंप लगाए।

चरथावल में बालक की मौत
चरथावल। कस्बे में जानलेवा बुखार से बालक की मौत हो गई। बकरीद के दिन कस्बे के  मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी अंजीम पुत्र आबाद को बुखार हुआ था। परिजनों ने  नाजुक हालत में मेरठ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व क्षेत्र के कई गांवों में चार मौत बुखार से हो चुकी है। 
विज्ञापन


गांव चुड़ियाला में बालक समेत दो लोगों की मौत 
मीरापुर। क्षेत्र में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चुड़ियाला गांव में एक ही परिवार में दूसरी मौत होने से कोहराम मचा है। प्रशासन ने गांव में लगातार मौतें होने के बाद भी पीड़ितों की सूध नहीं ली है।

इस गांव में चार मौत हो गई। चुड़ियाला गांव निवासी मियां मौहम्मदी की बेटी मेराज का शनिवार को इन्तकाल हो गया था। बेटी के गम में डूबे परिवार को आज एक और झटका लगा इसी परिवार का पांच वर्षीय बालक मोनिश पुत्र हसन रजा का डेंगू बुखार के चलते मृत्यु हो गई।  गांव चुड़ियाला के ही सेवानिवृत्त अध्यापक उमराव सिंह के युवा पुत्र देवेन्द्र की भी बुखार के चलते मृत्यु हो गयी। देवेन्द्र का कुछ समय से मेरठ मे इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें